1. Home
  2. Blockchain
  3. विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन में टोकन की उपयोगिता (Token Importance in Decentralized Blockchain)

विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन में टोकन की उपयोगिता (Token Importance in Decentralized Blockchain)

0

Source: WazirX

Note: This post has been written by a WazirX Warrior as a part of the “WazirX Warrior program.”

जब से बिटकॉइन को बनाने के लिए ब्लॉकचेन का इस्तेमाल हुआ है, तब से ब्लॉकचेन और इसकी उपयोगिता से सब जागरूक हुए हैं। ब्लॉकचेन के फायदों और इसके इस्तेमाल को ले कर आज हर देश की सरकारें सोच रही हैं। ब्लॉकचेन को ले कर यह बात सब जानते हैं की यह बहुत उपयोगी है, और भविष्य में इसे अपना कर बहुत सी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। ब्लॉकचेन के बारे में हम दो तरह की धारणाएं देखते हैं, एक केंद्रीयकृत ब्लॉकचेन और एक विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन।

केंद्रीयकृत ब्लॉकचेन

केंद्रीयकृत ब्लॉकचेन वह ब्लॉकचेन है जो किसी संस्थान,व्यक्ति या सरकार के हाथ में हो। ब्लॉकचेन का इस्तेमाल हम किसी भी तरह से कर सकते हैं।यहाँ हम कोई रिकॉर्ड, कोई जानकारी, कोई दस्तावेज या कोई और जानकरी रिकॉर्ड रख सकते हैं। अब हम एक केंद्रीयकृत ब्लॉकचेन  की बात करें तो यह मात्र रिकॉर्ड रखने तक ही सीमित रह सकती है, इसमें पारदर्शिता की कमी रहेगी।केंद्रीयकृत ब्लॉकचेन आम जनता के लिए खुली नहीं होगी,बल्कि जिस व्यक्ति के हाथ में इसका नियंत्रण है वही यह निर्धारित करेगा की क्या और कितनी जानकारी सार्वजनिक करनी है? केंद्रीयकृत ब्लॉकचेन में जो रिकॉर्ड दर्ज होंगे उसकी पारदर्शिता पर भी सवाल पैदा होगा?इस ब्लॉकचेन पर जानकारी दर्ज करने वाले को उसके काम का परिश्रम कौन देगा, और अगर कोई उस व्यक्ति को ज्यादा परिश्रम देगा तो क्या वह व्यक्ति ईमानदार रहेगा?केंद्रीयकृत ब्लॉकचेन को हैकर्स से बचाने के लिए (51 अटैक) रोकने के लिए कोई मेहनत क्यों करेगा। केंद्रीयकृत ब्लॉकचेन में एक ही काम की दो प्रविष्टतिया न हो इस बात की प्रणाली को बनाना बहुत मुश्किल है और इस तरह की ब्लॉकचेन में फेरबदल भी किया जा सकता है। ऐसे में केंद्रीयकृत ब्लॉकचेन को बनाने का औचित्य समझ ही नहीं आता, यह रिकॉर्ड रखने का एक एक माध्यम मात्र रह जाएगा।

विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन

एक ऐसी ब्लॉकचेन जो की दोष रहित हो और इसमें किसी तरह के बदलाव न किए जा सकें, और यहाँ जानकारी सुरक्षित रहे तो हमें विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन चाहिए। विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन का सबसे अच्छा उदहारण है बिटकॉइन या एथेरियम। किसी भी ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करने के लिए हमें इस पर ट्रांजक्शन करने के लिए या कोड का इस्तेमाल करने के बाद कॉन्ट्रैक्ट बनाने के लिए इसकी फीस देनी पड़ती है। अगर आपको एथेरियम की ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करना है और कोई कॉन्ट्रैक्ट बनाना है तो हमें इसके लिए ब्लॉकचेन की फीस देनी पड़ेगी जो ईथर टोकन से देनी होगी। हम इस ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करने के बाद अपने कॉन्ट्रैक्ट पर होने वाली ट्रांजक्शन के लिए भी इसी टोकन का इस्तेमाल करेंगे। हर एक ब्लॉकचेन का अपना टोकन होता है और इसके इस्तेमाल से इसकी कीमत बढ़ती या घटती है। यह टोकन ब्लॉकचेन पर होने वाली ट्रांजक्शन को पूरा करने वालों को फीस देने का काम करती है। जो इन ट्रांजक्शन को पूरा करते हैं उन्हें नोड्स चलने पड़ते हैं और यही नोड्स किसी ब्लॉकचेन को 51 अटैक से बचाने का काम भी करते हैं। इन्हें ईमानदार बनाने का तरीका है की इन्हें ब्लॉकचेन के टोकन से इनका परिश्रम दिया जाता रहे। विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन के साथ कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है और इसमें सहयोग कर सकता है। पारदर्शिता के लिए विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन पर हुई ट्रांजक्शन को की भी देख सकता है।

अगर हम एक ऐसी ब्लॉकचेन को बनाना या इस्तेमाल करना चाहते हैं जो सभी तरह की त्रुटियों से रहित हो और जिसका इस्तेमाल विश्व स्तर पर किया जा सके तो इसका टोकन आधारित होना बहुत जरुरी है। टोकन की अनुपस्थिति में हम ब्लॉकचेन की कल्पना तो कर सकते हैं लेकिन विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन की कल्पना बिना टोकन के करना मुश्किल है।

WazirX Warrior – CryptoNewsHindi

Crypto News Hindi is one of the top Hindi crypto media platforms in India. They started their operations and worked with many big crypto companies. They helped in translating & explaining Bitcoin Whitepaper in narrative language with WazirX’s support. Check out their YouTube videos here.

The post विकेन्द्रीयकरित ब्लॉकचेन में टोकन की उपयोगिता (Token Importance in Decentralized Blockchain) appeared first on WazirX Blog.

Go to Source
Author: Anisa Batabyal